Singrauli: सरई थाना प्रभारी की जांबाजी से टला बड़ा हादसा, खुद मोर्चा संभालकर घर में लगी आग को बुझाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Singrauli

Report: Suresh kumar

Singrauli नगर परिषद सरई के नोडिया गांव में एक घर में लगी भीषण आग के दौरान सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया किसी ‘देवदूत’ की तरह मौके पर पहुँचे। उन्होंने न केवल अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पाया, बल्कि एक बुजुर्ग महिला की जान बचाकर खाकी की मानवीय संवेदनाओं की अनूठी मिसाल पेश की है।

Singrauli अचानक फैली आग से गांव में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, नोडिया गांव (वार्ड क्रमांक 12) के निवासी भैया लाल जायसवाल के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। दोपहर के समय लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें ऊंची उठने लगीं। घर से उठते धुएं और आग को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-बंदर भागने लगे।

Singrauli थाना प्रभारी ने खुद संभाला मोर्चा

संयोगवश उसी समय सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया वहां से गुजर रहे थे। आग की लपटें देखते ही उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना देरी किए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने न केवल फायर ब्रिगेड को सूचित किया, बल्कि खुद बाल्टियाँ उठाकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।

Singrauli बुजुर्ग महिला की सुरक्षा और टला बड़ा हादसा

आग बुझाने के दौरान थाना प्रभारी ने देखा कि घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला फंसी हुई है। उन्होंने साहस दिखाते हुए महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। उनकी इस तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण आग आसपास के घरों में नहीं फैल सकी, जिससे एक बहुत बड़ी धन-जन की हानि होने से बच गई।

गांववासियों ने जताया आभार: थाना प्रभारी के इस मानवीय और साहसिक कार्य की पूरे नोडिया गांव में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सही समय पर वे मोर्चा नहीं संभालते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का यह स्वरूप क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read this: Indore : संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव