,

Sahara Refunds: सहारा जमाकर्ताओं के लिए राहत, 10 लाख तक का क्लेम जल्द करें सबमिट

Sahara Refunds

Sahara Refunds: अगर आपने सहारा इंडिया में निवेश किया था और क्लेम करने के बावजूद अब तक आपके खाते में रिफंड नहीं आया है, तो आपके लिए अहम अपडेट है। सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रीसबमिशन (दोबारा आवेदन) का विकल्प फिर से सक्रिय कर दिया गया है। जिन जमाकर्ताओं के दावों में कमियां पाई गई थीं या जिनका भुगतान किसी कारणवश नहीं हो सका, वे अब अपनी त्रुटियां सुधारकर दोबारा क्लेम जमा कर सकते हैं।

Sahara Refunds: 10 लाख रुपये तक के दावों के लिए प्रक्रिया जारी

वर्तमान में 10 लाख रुपये तक की राशि वाले दावों के लिए रीसबमिशन की सुविधा उपलब्ध है। यदि आप अपना क्लेम सभी आवश्यक दस्तावेजों और सही जानकारी के साथ दोबारा जमा करते हैं, तो पोर्टल द्वारा उसे 45 कार्यदिवसों के भीतर प्रोसेस किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।

Sahara Refunds: 50,000 रुपये तक के क्लेम पहले ही हो चुके हैं प्रोसेस

CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर जमा किए गए कई आवेदनों को प्रोसेस किया जा चुका है। जिन जमाकर्ताओं के दावे सत्यापित पाए गए, उन्हें 50,000 रुपये तक की राशि का भुगतान किया गया है।

हालांकि, जिन आवेदनों में दस्तावेजों या जानकारी की कमी थी और वे सत्यापित नहीं हो सके, उन्हें पोर्टल के माध्यम से कमी से संबंधित सूचना भेजी गई है।

Sahara Refunds: कमियों को सुधारकर करें दोबारा आवेदन

रीसबमिशन पोर्टल विशेष रूप से उन जमाकर्ताओं के लिए शुरू किया गया है, जिनके क्लेम में त्रुटियां बताई गई थीं। ऐसे निवेशक अपनी सभी कमियों को ठीक करके संबंधित दावों को दोबारा जमा कर सकते हैं।

Sahara Refunds

पोर्टल पर लोड को संतुलित रखने के लिए यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से खोली जा रही है। ध्यान रखें कि केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा किए गए रीसबमिट क्लेम ही मान्य होंगे।

रीसबमिशन के लिए आधिकारिक लिंक: https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home

Sahara Refunds: 45 कार्यदिवस में होगा निपटान

ऑनलाइन दोबारा जमा किए गए सभी वैध दावों को 45 कार्यदिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा। जमाकर्ताओं से अनुरोध है कि वे चारों सहारा समितियों से जुड़े सभी लंबित या कमी वाले दावों को एक साथ सही तरीके से दोबारा प्रस्तुत करें, ताकि आगे की प्रक्रिया में देरी न हो।

Sahara Refunds: सहायता के लिए संपर्क विवरण

यदि आपको तकनीकी सहायता या अन्य जानकारी की आवश्यकता हो, तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • पोर्टल हेल्पडेस्क:
  • 011-20909044
  • 011-20909045
  • समितियों के संपर्क नंबर:
  • 0522-6937100
  • 0522-3108400
  • 0522-6931000
  • 08069208210

संपर्क समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार, केंद्र सरकार की छुट्टियों को छोड़कर)।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. महादेव सट्टा केस में सौरभ…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…