,

राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rajasthan CM took holy dip in Sangam along with Cabinet, Cabinet meeting held on Triveni banks

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने महाकुम्भ 2025 के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रिगण भी महाकुम्भ में स्नान किया। भजनलाल शर्मा ने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बताया। वहीं इसके उपरांत राजस्थान भवन में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान की जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह महाकुम्भ में योगी कैबिनेट के बाद किसी राज्य सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक है। सीएम भजनलाल शर्मा पहले भी महाकुम्भ में डुबकी लगा चुके हैं।

पूर्वजों और संतों की विरासत
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, “महाकुम्भ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों और संतों की धरोहर है, जो खगोलीय गणनाओं के आधार पर आता है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना, यह केवल भारत में ही संभव है।”

योगी सरकार को दी बधाई
उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं, यह भारत की आस्था और आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है।”

इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर राजस्थान कैबिनेट ने लगाई मुहर
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें देवस्थान विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इनमें मंदिरों की भोगराग की राशि दोगुनी की गई। अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह किया साथ ही राज्य में और राज्य से बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई।

दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया
दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास है। दिल्ली की जनता ने भरोसा किया कि उनका विकास केवल डबल इंजन सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाई।”

आस्था का क्रिकेट कनेक्शन

इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

TATA SIERRA: 20 साल दौबारा लॉन्च होगी टाटा सिएरा, थार से होगा मुकाबला

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी