,

इंदौर में बीमारी से जूझ रहे पुलिसकर्मी ने दी जान: ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकले थे घर से

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर शहर से एक बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक हेड कॉन्स्टेबल ने गंभीर बीमारी से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने शिनाख्त की, तो मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र चौहान के रूप में हुई।

बीमारी से जूझ रहे थे, तनाव में थे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 45 वर्षीय जितेंद्र चौहान पिछले दो सालों से कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। लगातार बिगड़ती तबीयत और शारीरिक कष्टों के चलते वे मानसिक तनाव में आ गए थे।

टीआई तारेश सोनी के अनुसार, यह घटना कैलाद हाला इलाके के रेलवे ट्रैक की है, जहां उनका शव ट्रेन से कटा हुआ पाया गया।

कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकले थे

घर से निकलते समय जितेंद्र ने परिवार वालों से कहा था कि वे थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन वे फिर कभी वापस नहीं आए। यह बात उनके परिजनों के लिए बेहद दर्दनाक बन गई है।

लगातार स्थानांतरण, छुट्टी और तनाव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र चौहान ने कई थानों में सेवा दी थी। पहले वे सेन्ट्रल कोतवाली में पदस्थ थे और जावरा कंपाउंड क्षेत्र में रहते थे। बाद में वे स्कीम नंबर 114 में शिफ्ट हुए। कुछ समय पूर्व उनका स्थानांतरण जोन-2 और डीसीपी SIT टीम में हुआ था। इसके बाद उनका तबादला कनाड़िया थाना हुआ, लेकिन बीमारी के चलते वे वहां केवल 10 दिन ही कार्यरत रह सके।

स्थिति को देखते हुए उन्होंने खुद को पुलिस लाइन में ट्रांसफर करवा लिया था और इसके बाद लंबी छुट्टी पर चले गए थे।

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे

इस दर्दनाक घटना के बाद चौहान अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। यह परिवार अब गहरे शोक में है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को