,

Pilibhit: मौलाना तौसीफ मज़हरी मौत मामला, CBI जांच की मांग, मुस्लिम समुदाय ने सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/pilibhit-maulana-tausif-mazhari-death/

Report by: Nijam ali

Pilibhit में मौलाना तौसीफ मज़हरी की मौत को लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला। समुदाय के लोगों ने इस मामले की CBI जांच की मांग करते हुए रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पूरनपुर को सौंपा।

यह ज्ञापन मोहल्ला खानकाह स्थित सावरी आहता गेट पर तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता को दिया गया।

Pilibhit: पत्नी को फोन कर बताया था हमला होने की बात

ज्ञापन में बताया गया कि Maulana Tausif Mazhari बिहार के किशनगंज निवासी थे और 26 अप्रैल 2026 को ट्रेन संख्या 04314 से यात्रा कर रहे थे।

Pilibhit

परिजनों के अनुसार यात्रा के दौरान मौलाना ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि उनके साथ मारपीट की जा रही है और वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इसके कुछ देर बाद उनका संपर्क टूट गया।

रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बाद में मौलाना तौसीफ मज़हरी का शव Bareilly Cantonment के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला।

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित आपराधिक घटना है। साथ ही बरेली पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया गया है।

Pilibhit: दोषियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

समुदाय के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को सम्मानजनक मुआवजा देने और रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम लागू करने की भी मांग की।

Pilibhit: बरेली पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बरेली पुलिस की कार्रवाई को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो समुदाय के लोगों में आक्रोश और बढ़ सकता है।

read also: ICC Women T20 Rankings: भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर कायम, ऑस्ट्रेलिया का नंबर-1 पर कब्जा बरकरार

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस