,

Pichhore Fraud Case: पिछोर में ₹30 लाख की ठगी: एडमिशन के नाम पर छात्रों से वसूली, आरोपी पर FIR दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pichhore Fraud Case

Report: Mukesh prajapati

Pichhore Fraud Case शिवपुरी जिले के पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छात्र-छात्राओं को डी.एड. और बी.एड. में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने ग्वालियर निवासी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pichhore Fraud Case एडमिशन का झांसा देकर वसूले लाखों रुपये

जानकारी के अनुसार, पिछोर के शिवपुरी रोड स्थित ‘जीआईटीएम’ (GITM) नामक कार्यालय संचालित करने वाले प्रमोद शर्मा, निवासी ग्राम केरुआ (ग्वालियर), ने कई छात्र-छात्राओं को दतिया, इंदरगढ़ और ग्वालियर के विभिन्न कॉलेजों में डी.एड. और बी.एड. में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया था।आरोप है कि प्रमोद शर्मा ने प्रवेश प्रक्रिया के नाम पर छात्रों और उनके परिजनों से करीब 30 लाख रुपये की राशि वसूल ली, लेकिन न तो कॉलेजों में फीस जमा कराई और न ही किसी छात्र का एडमिशन कराया।

Pichhore Fraud Case पैसे मांगने पर करता रहा टालमटोल

पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पिछले करीब छह महीने से उसका मोबाइल फोन बंद है और वह अपना कार्यालय छोड़कर फरार हो गया है।इस धोखाधड़ी के कारण दर्जनों छात्र-छात्राओं का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो गया है, जिससे उनके भविष्य पर भी असर पड़ा है।

Pichhore Fraud Case पुलिस ने दर्ज किया मामला

फरियादियों की शिकायत पर पिछोर पुलिस ने आरोपी प्रमोद शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pichhore Fraud Case छात्रों में नाराजगी

घटना के बाद प्रभावित छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि आरोपी ने शिक्षा के नाम पर भरोसा जीतकर बड़ी रकम वसूली और अब फरार हो गया है। पीड़ितों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

Read this: Agra Jewellery Theft Case: आगरा में 80 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, घर में काम करने वाली महिला समेत चार गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी