,

Agra Jewellery Theft Case: आगरा में 80 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, घर में काम करने वाली महिला समेत चार गिरफ्तार

Agra Jewellery Theft Case

Report: Farhan khan

Agra Jewellery Theft Case आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र स्थित विजय नगर के पॉश अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।जांच में सामने आया कि घर में काम करने वाली महिला ने अपनी मां, बहन और भाभी के साथ मिलकर चोरी की पूरी साजिश रची थी। आरोपियों ने घर में काम करने के दौरान मिली जानकारी और भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

Agra Jewellery Theft Case पूछताछ में कबूला जुर्म, लाखों के जेवर बरामद

हरिपर्वत पुलिस की पूछताछ में चारों महिलाओं ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले घर की रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया।

Agra Jewellery Theft Case चारों आरोपी जेल भेजी गईं

मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने चारों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका तो नहीं थी।इस कार्रवाई से जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, वहीं चोरी से परेशान पीड़ित परिवार को भी राहत मिली है।

Read this: Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचेगी पार्टी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: Travis Head का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 356 रन

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे

Bilaspur Family Dispute: कलेक्टर के सामने सड़क पर भिड़ीं ननद-भाभी, रोते रहे मासूम बच्चे; वीडियो वायरल

Bilaspur Family Dispute: बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय के सामने उस समय हंगामा