,

ऑपरेशन लंगड़ा: मीरजापुर पुलिस की दो लुटेरों से मुठभेड़, पुलिस ने पैर में गोली मार किया ढेर

Operation Langda: Mirzapur police encounter two robbers, shot dead in the leg

रिपोर्ट- अश्विनी मोदनवाल, एडिट- विजय नंदन

मीरजापुर पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अन्तर्जनपदीय लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। ये दोनों लुटेरे रामजन्म यादव और सुनील यादव एक वाराणसी और दूसरा चंदौली का रहने वाला है। इनके अलावा एक अन्य अभियुक्त सोहन प्रसाद रवानी को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के विवरण
रामजन्म यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी परानापुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
सुनील यादव उर्फ रिंकु यादव पुत्र बसन्तलाल यादव निवासी चौरभरवा पचोखर थाना बबुरी जनपद चन्दौली
सोहन प्रसाद रवानी पुत्र धरीक्षण प्रसाद निवासी चौबेपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को थाना कछवां क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूट की घटना हुई थी। पीड़ित हूबलाल मौर्या अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे, जब मझवां पानी टंकी के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों ने झपटा मारकर उनका झोला छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में थाना कछवां में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बदमाशों से बरामदगी
अवैध तमंचा: 02 अदद
कारतूस: 01 अदद जिन्दा, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
मोटरसाइकिल: 02 (अपाचे और पल्सर)
लुट का पैसा: ₹ 35 हजार

बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड

सोहन प्रसाद रवानी, रामजन्म यादव और सुनील यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। रामजन्म यादव और सुनील यादव पर पहले से ही ₹ 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एक योजना बनाई और उन्हें उस समय दबोच लिया जब वे एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम थाना कछवां, निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम, मीरजापुर पुलिस ने इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…