Bhojpur सहार-अरवल पुल पर बड़ा हादसा: बाइक से उछलकर सोन नदी में गिरीं दो नर्तकियां, नींद की झपकी बनी वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhojpur

Report: Neha gupta

Bhojpur भोजपुर और अरवल जिले को जोड़ने वाले सोन नदी पुल पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा होते-होते टला। पटना से कार्यक्रम कर लौट रहे एक बाइक सवार को नींद की झपकी आने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठी दो युवतियां (नर्तकियां) हवा में उछलते हुए सीधे सोन नदी के पानी में जा गिरीं। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था, जिससे उनकी जान बच गई।

Bhojpur तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के श्वेतपुर जिले की रहने वाली सुंदरी कुमारी (18 वर्ष) और प्रेमशीला कुमारी (19 वर्ष) गड़हनी के सोनू कुमार के माध्यम से नाच प्रोग्राम का काम करती हैं। शुक्रवार शाम दोनों युवतियां पटना जिले के खीरी मोड़ थाना क्षेत्र स्थित जीवन बिगहा में सिंटू कुमार के तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं। शनिवार सुबह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा सिंटू कुमार स्वयं दोनों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गड़हनी छोड़ने जा रहा था।

Bhojpur रेलिंग से टकराई बाइक, नदी में गिरीं युवतियां

हादसा अहले सुबह उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक को अचानक नींद की झपकी आ गई। अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर लगते ही पीछे बैठी दोनों युवतियां उछलकर नदी में जा गिरीं, जबकि चालक सिंटू कुमार रेलिंग से टकराकर पुल पर ही गिर पड़ा। नदी में पानी का जलस्तर कम होने के कारण युवतियों को गंभीर चोटें नहीं आईं, हालांकि गिरने के कारण वे काफी दहशत में आ गईं।

Bhojpur ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार

पुल पर हुए शोर को सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और साहस दिखाते हुए नदी के पानी से दोनों युवतियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

Read this: Agriculture Programme : MP में गेहूं उपार्जन 78 से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए संकल्पित सरकार

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर