Lungi Ngidi Injury : आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में उस समय सभी हैरान रह गए जब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। यह घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान हुई, जिसने कुछ देर के लिए पूरे स्टेडियम को स्तब्ध कर दिया।
Lungi Ngidi Injury : दरअसल, एक कैच को लपकने की कोशिश में एनगिडी संतुलन खो बैठे और सिर के बल जमीन पर गिर पड़े। गिरने के बाद वह दर्द से कराहते नजर आए, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था।

Lungi Ngidi Injury : मामला इतना गंभीर था कि मेडिकल टीम को तुरंत मैदान पर बुलाया गया। हालात को देखते हुए एम्बुलेंस भी मैदान के अंदर लाई गई और एनगिडी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही चिंतित नजर आए।
Lungi Ngidi Injury : कुछ समय के लिए खेल को भी रोकना पड़ा, क्योंकि मैदान पर सन्नाटा छा गया था। सभी की नजरें एनगिडी की स्थिति पर टिकी हुई थीं।
फिलहाल उनकी चोट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती संकेतों के अनुसार सिर और गर्दन पर असर पड़ा है। टीम मैनेजमेंट और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
ये भी जानिेए RCB vs GT के बीच चिन्नास्वामी में आज महामुकाबला, कोहली और गिल पर टिकी नजरें

