Araria Job Camp : अररिया जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन परिसर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह कैंप मुख्य रूप से पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
Araria Job Camp : पहले दिन 100 पदों पर भर्ती
27 अप्रैल को धनबाद की एक निजी कंपनी द्वारा एसएमओ, ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रीशियन और फिटर जैसे पदों के लिए करीब 100 भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक से लेकर स्नातक या आईटीआई तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
Araria Job Camp : दूसरे दिन 75 पदों के लिए चयन
28 अप्रैल को पूर्णिया स्थित एक कंपनी सेल्स एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के करीब 75 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या इंटरमीडिएट रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 14,500 रुपये तक का वेतन और अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा।

Araria Job Camp : जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय पंजीयन प्रमाण, शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों की कॉपी और मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। जरूरी कागजात के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
Araria Job Camp : युवाओं के लिए सुनहरा मौका
जिला नियोजनालय का यह प्रयास स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
ये भी जानिए Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

