राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम और बॉयफ्रेंड समेत 5 आरोपियों पर हत्या के आरोप तय, हनीमून ट्रिप पर हुआ था मर्डर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स जिला अदालत ने आरोपी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य — विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी — के खिलाफ हत्या के आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने माना कि सभी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

किन धाराओं में आरोप तय हुए

कोर्ट ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं

  • 103(1) – हत्या,
  • 238(a) – सबूत नष्ट करना,
  • 61(2) – आपराधिक साजिश
    के तहत आरोप तय किए हैं।

790 पन्नों की चार्जशीट पेश

इससे पहले 5 सितंबर को पुलिस ने सोहरा सब-डिवीजन की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट में 790 पेज की चार्जशीट दायर की थी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि प्रथम दृष्टया पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई योग्य प्रमाण हैं। बचाव पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस अब तीन और आरोपियों पर करेगी कार्रवाई

मामले में पुलिस अब सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इन तीनों पर सबूत नष्ट करने में सहयोग करने का आरोप है।

हत्या की कहानी: हनीमून पर रची गई साजिश

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या इसी साल 23 मई को मेघालय में कर दी गई थी। वह शादी के बाद 21 मई को पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। करीब 10 दिन बाद उनका शव 30 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ, जिसमें धारदार हथियार से कई घाव थे।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

जांच में खुलासा हुआ कि सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम संबंध थे। सोनम ने राजा को दर्शनीय स्थल दिखाने के बहाने एक सुनसान जगह बुलाया, जहां बाकी तीन आरोपी पहले से मौजूद थे। वहां दो धारदार हथियारों से हमला कर राजा की हत्या कर दी गई। एक हथियार बाद में जंगल से मिला। हत्या के बाद सोनम घटनास्थल से भाग निकली और बाद में उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसके इशारे पर अन्य तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल की स्थिति

सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और अन्य तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। जल्द ही मुकदमे की सुनवाई (ट्रायल) शुरू होने की संभावना है।

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप