मानसून में सामान्य से 8% अधिक बारिश, दिसंबर तक जारी रहने की संभावना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इस साल मानसून सामान्य से लगभग आठ प्रतिशत अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मानसून और लगातार पश्चिमी विक्षोभों के चलते बारिश अधिक हुई। इस वजह से पंजाब में बाढ़ के हालात बने और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली, जिससे काफी नुकसान हुआ।

मानसून इस साल 24 मई को देश में प्रवेश किया और 15 अक्टूबर को औपचारिक रूप से विदा हुआ। सामान्य से नौ दिन अधिक लंबे इस मानसून के दौरान 30 सितंबर तक चार महीने में देशभर में 937.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य स्तर 868.6 मिमी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2009 के बाद यह सबसे जल्दी आए मानसून था।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में इस दौरान वर्षा सामान्य से 20 प्रतिशत कम रही। वहीं, पश्चिमोत्तर भारत में 27.3 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। पंजाब में दशकों की सबसे भारी बाढ़ आई, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से नुकसान हुआ।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, ज्यादा बारिश का मुख्य कारण सक्रिय मानसून और लगातार पश्चिमी विक्षोभ हैं। इस साल मध्य भारत में 15.1 प्रतिशत और दक्षिणी प्रायद्वीप में 9.9 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। जून में वर्षा सामान्य से 8.9 प्रतिशत अधिक, जुलाई में 4.8 प्रतिशत, अगस्त में 5.2 प्रतिशत और सितंबर में 15.3 प्रतिशत अधिक रही।

मानसून की अधिक वर्षा कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश की लगभग 42 प्रतिशत आबादी इस पर निर्भर है और यह सकल घरेलू उत्पाद में 18.2 प्रतिशत का योगदान देती है। साथ ही, जलाशयों में पानी भरने और बिजली उत्पादन में भी मदद करती है।

इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे दिल्ली और उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का आगमन पहले ही हो गया है। इस बार की सर्दियां सामान्य से लंबी और ठंडी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 28 से 31 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण यह चक्रवात के रूप में बदल सकता है, जिसका असर पूर्वी राज्यों और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के अधिकतर हिस्सों में दिसंबर तक सामान्य से अधिक वर्षा जारी रहने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से