PM Awas Yojana : आवास योजना पर किसकी सरकार ने क्या किया ?PM आवास योजना पर फिर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस
PM Awas Yojana : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जेठा पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान केंद्र से भेजे गए आवास के पैसे को दबाकर रखा गया। वहीं, उपमुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने भी कांग्रेस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। विजय शर्मा ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुले मंच पर बहस की चुनौती दी है। खास बात ये है कि विजय शर्मा की चुनौती को भूपेश बघेल पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। बघेल ने कहा है कि समय और स्थान तय कर लिया जाए, वे बहस के लिए तैयार हैं। ऐसे में पीएम आवास योजना अब सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि भाजपा-कांग्रेस के बीच आंकड़ों और दावों की सियासी जंग का बड़ा मुद्दा बन गई है।
PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अब सीधे बहस की चुनौती तक पहुंच चुकी है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सक्ती जिले के जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश,पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को पक्का मकान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं और बड़ी संख्या में मकानों का निर्माण भी पूरा हो रहा है।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उपमुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। विजय शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अलग-अलग सर्वे सूचियों में शामिल हितग्राहियों के आवास पूरे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब तक सवा 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूरे हो चुके हैं और यह उपलब्धि महज ढाई साल के कार्यकाल में हासिल हुई है। इसी के साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक बार फिर बहस की चुनौती दी। विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे पर वे चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
PM Awas Yojana : उधर केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर तंज कसा, साथ ही विजय शर्मा की ओर से दी गई बहस की चुनौती पर पलटवार किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजय शर्मा की चुनौती स्वीकारा, कहा कि समय और स्थान तय कर लिया जाए, वे बहस के लिए तैयार हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। एक तरफ भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में बड़ी संख्या में आवास निर्माण और हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराने को अपनी उपलब्धि बता रही है, तो वहीं कांग्रेस पुराने और नए आंकड़ों को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजनीति में प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा कितना अहम है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया था। अब सत्ता में भाजपा सरकार है और कांग्रेस लगातार आवास योजना के आंकड़ों को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है।
read more : Bhopal Master Plan : विकास पर सियासी टकराव, BJP-कांग्रेस में खींचतान,कांग्रेस का विकास का प्लान या राजनीति का दांव ?


