,

Transport Summit : EV बस से प्रदेश के गांव-गांव में मिलेगी कनेक्टिविटी, MP में बदलेगी परिवहन की तस्वीर

Transport Summit yatri-parivahan-vision-summit-2026

Transport Summit : सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

Transport Summit : इंदौर, मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन 11-12 सितंबर को ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में हो रहा है। इस कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट सिस्टम परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई कंपनियों और संस्थानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में कंपनियों ने अपनी तकनीक, सेवाओं, उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा यहां उन ईवी बसों को भी प्रदर्शित किया गया, जो भविष्य में परिवहन का अहम जरिया बनेंगी।

प्रदर्शनी में थिंक गैस, यश टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इंडियन ऑयल, लाइट मेट्रिक्स, एमपीआईडीसी, क्यूब कंस्ट्रक्शन, कल्याणी पावरट्रेन लिमिटेड और ओम्निफिसेंट सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में परिवहन क्षेत्र से जुड़े आधुनिक समाधानों, तकनीकी नवाचारों, ऊर्जा और ईंधन से संबंधित सुविधाओं तथा अधोसंरचना विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।

Transport Summit : रोजगार के सृजन की उम्मीद

कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश में परिवहन सेवाओं को नई तकनीक से जोड़ते हुए नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से कंपनियों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध संभावनाओं, निवेश के अवसरों और राज्य की विकासोन्मुख नीतियों से भी परिचित कराया गया। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे परिवहन क्षेत्र में तकनीकी दक्षता, बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के नए अवसर और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Transport Summit : निवेश की दशा में महत्वपूर्ण पहल

यह आयोजन मध्यप्रदेश में सुगम परिवहन, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश आधारित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थानों की भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि मध्यप्रदेश परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में तेजी से नई संभावनाओं का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह कार्यक्रम प्रदेश को आधुनिक, सक्षम और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी जानिए : BRICS 2026 : BRICS में फिर मिलेंगे मोदी-जिनपिंग, जानिए, दोनों नेताओं के गांवों का ऐतिहासिक रिश्ता

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट

Motihari Robbery Gang: मोतिहारी में अंतरजिला डकैत गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख नकद समेत चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Motihari Robbery Gang मोतिहारी पुलिस ने अंतरजिला डकैत गिरोह

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. महिला की मौत के बाद

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. MP में फिर एक्टिव