Report: Anmol kumar
Unnao School Teacher Controversy उन्नाव जिले के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम मदारपुर स्थित जूनियर विद्यालय के कई छात्र अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बच्चों ने लगाए मारपीट और धमकाने के आरोप
Unnao School Teacher Controversy शिकायत करने पहुंचे छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनामिका बच्चों के साथ कठोर व्यवहार करती हैं। बच्चों ने आरोप लगाया कि मामूली बातों पर उन्हें डांटा जाता है और कई बार मारपीट भी की जाती है। कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि उनसे विद्यालय से जुड़े ऐसे कार्य कराए जाते हैं, जो उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा नहीं हैं।

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों में विद्यालय जाने को लेकर भय का माहौल बन गया है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
SDM ने दिए जांच के निर्देश
Unnao School Teacher Controversy मामले की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बच्चों और उनके परिजनों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ी चर्चा
Unnao School Teacher Controversy इस बीच शिक्षिका द्वारा एक छात्र को कथित रूप से धमकाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय के माहौल और बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल अभिभावक प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले पर शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Read this: BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन


