,

Delhi Rain Red Alert: दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट, 24 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी

Delhi Rain Red Alert

BY: Yoganand Shrivastva

Delhi Rain Red Alert देश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। शुक्रवार दोपहर दिल्ली में हुई तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली समेत 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Delhi Rain Red Alert मौसम विभाग ने 12 सितंबर के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Delhi Rain Red Alert दिल्ली में शुक्रवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण राजधानी में लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन आने वाले दिनों में तेज बारिश और हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर

Delhi Rain Red Alert मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से लगे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 13 और 14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तथा 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश से गुजरात तक भारी बारिश की संभावना

Delhi Rain Red Alert मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 और 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं 14 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में मौसम के तेजी से बदलने की संभावना है।

Read this: Police Drone Saves Child: तालाब में डूब रहे 5 साल के बच्चे के लिए फरिश्ता बना ड्रोन, जान बचने के दो दिन बाद पुलिस को मिला बड़ा झटका

Motihari Robbery Gang: मोतिहारी में अंतरजिला डकैत गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख नकद समेत चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Motihari Robbery Gang मोतिहारी पुलिस ने अंतरजिला डकैत गिरोह

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. महिला की मौत के बाद

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. MP में फिर एक्टिव

Meerut में जैन समाज ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

Meerut: वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य