,

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देश के उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम का फायदा उठाकर खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश करने वाले एक कथित महाराज के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी दौरान स्वामी रसिक महाराज नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों के जरिए ऐसी तस्वीरें वायरल कीं, जिनमें वह उपराष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ खड़ा नजर आ रहा था।

AI Fake Images: दीक्षांत समारोह के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल की गई नकली तस्वीरें

AI Fake Images: जांच में सामने आया कि ये सभी तस्वीरें फर्जी थीं। आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से इन तस्वीरों को तैयार किया था। इनका उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना और समाज में अपना प्रभाव बढ़ाकर निजी लाभ हासिल करना बताया जा रहा है।

AI Fake Images: पुलिस जांच में खुलासा, रसूख दिखाने के लिए AI और एडिटिंग टूल्स का किया इस्तेमाल

देवेंद्र सिंह पंवार, चौकी प्रभारी, ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

read also: Live : CM Dr. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन, कहा किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की असली ताकत

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…