Garbage Management Issue: कोटा के थेकड़ा पुलिया कचरा पॉइंट से उठती बदबू, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Garbage Management Issue

Garbage Management Issue: कोटा, शहर के सांगोद मार्ग स्थित थेकड़ा पुलिया के पास बना कचरा पॉइंट इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। यहां फैली गंदगी और कचरे के ढेर से उठती तेज दुर्गंध के चलते आमजन का रहना और यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

Garbage Management Issue: शिवपुरी धाम और स्कूल के पास फैली गंदगी से श्रद्धालु और बच्चे परेशान

स्थिति और गंभीर इसलिए हो गई है क्योंकि कचरा पॉइंट के ठीक पास शिवपुरी धाम स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वहीं नजदीक ही एक स्कूल भी संचालित है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को भी इस गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Garbage Management Issue: नया कचरा प्रबंधन केंद्र शुरू न होने पर उठे सवाल, समाधान में हो रही देरी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कचरे के ढेर और सफाई की कमी के कारण इलाके में संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

read also: Live : CM Dr. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन, कहा किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की असली ताकत

दूसरी ओर, उम्मेदगंज के पास बनाए गए नए कचरा प्रबंधन केंद्र के अभी तक शुरू न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यह परियोजना राजनीतिक कारणों के चलते अटकी हुई है, जिसके कारण समस्या का समाधान लगातार टलता जा रहा है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर