Durg Double Murder : एसटीएफ कॉलोनी में दिल दहला देने वाली वारदात
Durg Double Murder : दुर्ग जिले में शनिवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एसटीएफ कॉलोनी में तैनात आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर एक महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Durg Double Murder : मां-बेटे की मौके पर मौत, बेटी गंभीर
इस हमले में आरक्षक की पत्नी रानी यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान एक अन्य बच्ची नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।
Durg Double Murder : आरोपी महिला गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक के बीच कथित अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि महिला एक दिन पहले भी घर पहुंची थी, लेकिन समझाइश के बाद वापस लौट गई थी।

Durg Double Murder : विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार आपसी विवाद और रंजिश इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पूरे कॉलोनी में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं।
Durg Double Murder : पुलिस जांच जारी, इलाके में तैनाती बढ़ी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
read more : Fund Approval : लोरमी के चार ग्राम पंचायतों को बड़ी सौगात, पंचायत भवन निर्माण के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत

