,

भानुप्रतापपुर में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा: भारतीय सेना के शौर्य को किया गया नमन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sindoor Shaurya Yatra started in Bhanupratappur: Indian Army's valor was saluted

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह ठाकुर

भानुप्रतापपुर में राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के द्वारा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से “सिंदूर शौर्य यात्रा” तथा सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामुदायिक भवन के सामने एक सभा के रूप में प्रारंभ हुआ, जहां बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन, और युवा उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने देशभक्ति की भावना को जागृत करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” की जानकारी को पूरे देश तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजकों ने कहा कि यह जरूरी है कि देश के नागरिकों को सेना के अदम्य साहस और पराक्रम की जानकारी हो, साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान भी समाज के सामने आनी चाहिए।

सभा के पश्चात शौर्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई, जिसमें हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यह यात्रा जनजागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए स्थानीय थाना परिसर पहुँची।

वहाँ थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विभिन्न मांगों को उठाया गया, जिनमें देशविरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों को समर्थन, और युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने के प्रयासों को बढ़ावा देने की बात शामिल थी।

सिंदूर शौर्य यात्रा ने नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया तथा यह संदेश दिया कि देश के वीर जवानों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की