रिपोर्ट- हिमांशु पटेल
PV App Crop Verification : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी के बीच पटवारियों की हड़ताल ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं… 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी है, लेकिन PV ऐप से फसल सत्यापन की अनिवार्यता के विरोध में पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं… इसका असर फसल सत्यापन से लेकर किसान पंजीयन और टोकन की प्रक्रिया तक पड़ने की आशंका है… सरकार इसे पारदर्शी खरीदी के लिए जरूरी बता रही है, तो कांग्रेस ने किसानों से धान खरीदी कम करने की साजिश का आरोप लगाया है… ऐसे में सवाल है कि पटवारी और सरकार के बीच जारी टकराव का खामियाजा कहीं किसानों को तो नहीं भुगतना पड़ेगा…
PV App Crop Verification : हड़ताल पर गए पटवारी, किसानों पर मुश्किल भारी
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी है, लेकिन पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं… उनकी ये हड़ताल, PV ऐप को लेकर है… पटवारियों का कहना है कि PV ऐप पर काम करने में उन्हें दिक्कत आ रही है…
PV App Crop Verification : क्या है पटवारियों की दिक्कत ?
खरीदी से पहले फसल का भौतिक सत्यापन करना है
मौके पर जाकर फसल की तस्वीरें अपलोड करनी हैं
खेत से खींची तस्वीरों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान करना है
ये सुनिश्चित करना है कि खेत में कौन-सी फसल है
सरकार डिजिटल व्यवस्था से फसल रिकॉर्ड का तर्क दे रही
सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता आएगी
पटवारी इसे अपनी ड्यूटी में अतिरिक्त बोझ मान रहे
पटवारियों का कहना है कि इस काम में लगने से डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक… और किसान पंजीयन जैसे कामों के बीच अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभाने में दिक्कतें आ रही हैं… पटवारियों का ये भी कहना है कि सरकार उनकी दिक्कतें सुनने को तैयार ही नहीं है…
PV App Crop Verification : पटवारी और सरकार के बीच संग्राम, कैसे पूरा होगा काम ?
सरकार और पटवारियों के बीच टकराव में किसान फंसा है… 15 नवंबर से धान खरीदी प्रस्तावित है, इससे पहले फसल सत्यापन और पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है… ऐसे में पटवारियों की हड़ताल लंबी खिंची, तो किसानों को पंजीयन और टोकन हासिल करने में परेशानी हो सकती है… राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का कहना है कि मौके पर जाकर काम करने में कुछ व्यावहारिक दिक्कतें जरूर हैं… लेकिन इसके चलते काम रोकना उचित नहीं है…
वहीं कांग्रेस को इसमें सरकार की साजिश नजर आ रही है… कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है… इसके लिए व्यूह रचना की जा रही है… हर साल धान खरीदी से पहले ऐसी ही परिस्थितियां बनाई जाती हैं, जिससे किसान परेशान होते हैं…
PV App Crop Verification : कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, धान खरीदी कम करने बवाल !
धान खरीदी के पहले सरकार और पटवारी संघ के बीच इस टकराव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है… एक तरफ सरकार डिजिटल सत्यापन को पारदर्शी खरीदी के लिए जरूरी बता रही है,तो दूसरी तरफ पटवारी अपनी समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े हैं… ऐसे में सवाल यही है कि क्या 15 नवंबर से पहले सरकार हड़ताल खत्म करा पाएगी… फसल सत्यापन और पंजीयन समय पर पूरा हो पाएगा… अगर ऐसा न हुआ, तो किसानों की परेशानी के लिए कौन जिम्मेदार होगा…
PV App Crop Verification : क्या है पटवारियों की दिक्कत ?
खरीदी से पहले फसल का भौतिक सत्यापन करना है
मौके पर जाकर फसल की तस्वीरें अपलोड करनी हैं
खेत से खींची तस्वीरों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान करना है
ये सुनिश्चित करना है कि खेत में कौन-सी फसल है
सरकार डिजिटल व्यवस्था से फसल रिकॉर्ड का तर्क दे रही
सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता आएगी
पटवारी इसे अपनी ड्यूटी में अतिरिक्त बोझ मान रहे
सरकार बोली- पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन सत्यापन जरूरी
कांग्रेस ने कहा- धान खरीदी का दायरा कम करने की साजिश
read more :

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार


