,

Air India Flight Bomb Threat: बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप

Air India Flight Bomb Threat

BY: Yoganand Shrivastva

Air India Flight Bomb Threat जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान एआई-2030 को बम की धमकी और सुरक्षा अलर्ट के बाद जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बुधवार सुबह विमान की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया। विमान में करीब 300 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।

हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में उतारा गया विमान

Air India Flight Bomb Threat समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही उड़ान को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिलने के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया। यह उड़ान बोइंग 787-9 विमान से संचालित हो रही थी। मालवीय नगर के सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल के अनुसार, एयरपोर्ट अधिकारियों ने बम की धमकी मिलने के बाद विमान की आपात लैंडिंग के बारे में पुलिस को सूचना दी थी।

पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500

Air India Flight Bomb Threat सूत्रों के मुताबिक, विमान के पायलट ने उड़ान के दौरान स्क्वॉक कोड 7500 सक्रिय किया था। यह कोड विमान के अपहरण या उसमें गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देता है। शुरुआती जानकारी में यह भी बताया गया कि पायलट से गलती से हाईजैक अलर्ट वाला बटन दब गया हो सकता है। हालांकि, अलर्ट जारी होने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यात्रियों और सामान की सुरक्षा जांच

Air India Flight Bomb Threat विमान के जयपुर पहुंचने के बाद यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों, स्थानीय पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीमों ने आइसोलेशन बे वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। विमान की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी संभावित खतरे की आशंका को दूर किया जा सके।

दिल्ली में एनएसजी को रखा गया सतर्क

Air India Flight Bomb Threat मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को भी सतर्क रखा गया। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

निर्धारित समय से पहले बदला गया उड़ान मार्ग

जानकारी के मुताबिक, फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट भारतीय समयानुसार सुबह करीब 10:40 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। लेकिन सुरक्षा अलर्ट के बाद इसे जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। विमान की जांच पूरी होने और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की उड़ान को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Read this: Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…