,

Leopard Death in Badamalhara: नदी किनारे मिला तेंदुए का शव, घायल हालत में देखा गया था वन्यजीव

Leopard Death in Badamalhara

Report: imran khan

Leopard Death in Badamalhara बड़ामलहरा क्षेत्र के पिपरिया गांव में नदी के किनारे एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ घायल अवस्था में नदी किनारे स्थित उस घाट के पास पड़ा था, जहां लोग रोजाना नहाने जाते हैं। तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनकर लोग उसके नजदीक जाने से डरते रहे।

40-50 ग्रामीणों के पहुंचने पर मृत मिला तेंदुआ

Leopard Death in Badamalhara बताया गया कि तेंदुए को देखने के लिए करीब 40 से 50 लोग मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि तेंदुए की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया।

एक दिन पहले लंगड़ाते हुए दिखा था तेंदुआ

Leopard Death in Badamalhara ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए को एक दिन पहले लंगड़ाते हुए देखा गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह पहले से घायल था। हालांकि, उसे चोट कैसे लगी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वन विभाग ने शुरू की जांच

Leopard Death in Badamalhara तेंदुए की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पिपरिया गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अब जांच के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Read this: Russell Brand Trial : ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड पर यौन अपराधों के आरोप, 6 महिलाओं से जुड़ा मामला; लंदन कोर्ट में सुनवाई

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…