,

Tata Steel Zoological Park Tiger Cubs: टाटा जू में तीन बाघ शावकों का जन्म, नाम रखने का मिलेगा मौका; 19 अक्टूबर तक भेजें सुझाव

Tata Steel Zoological Park Tiger Cubs

Report: Prem Shrivastva

Tata Steel Zoological Park Tiger Cubs जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में तीन बाघ शावकों के जन्म से खुशी का माहौल है। 23 सितंबर 2026 की सुबह बाघिन सुनैना ने दो मादा और एक नर शावक को जन्म दिया। इन नन्हे मेहमानों के नामकरण के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक लोग 19 अक्टूबर 2026 तक व्हाट्सऐप या संदेश के जरिए अपने सुझाव भेज सकते हैं।

पशु चिकित्सकों की निगरानी में तीनों शावक

Tata Steel Zoological Park Tiger Cubs चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, शावकों की लगातार निगरानी की जा रही है। शुरुआती दिनों में उनकी सेहत पर विशेष ध्यान देने के बाद अब उनके जन्म की जानकारी सार्वजनिक की गई है। तीनों शावकों के पिता का नाम रुद्र है, जिसे नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क लाया गया था।

घायल मादा शावक की हालत में सुधार

Tata Steel Zoological Park Tiger Cubs पहली बार मां बनी सुनैना से अनजाने में एक मादा शावक घायल हो गई थी। इसके बाद चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा टीम ने तत्काल उसका इलाज किया और घाव पर टांके लगाए। फिलहाल शावक की हालत में सुधार है। उसका वजन करीब 1.8 किलोग्राम है और वह तत्काल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टर उसकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

बाकी दोनों शावकों की हालत भी ठीक है। नर शावक का वजन करीब 2.9 किलोग्राम और दूसरी मादा शावक का वजन लगभग 2.53 किलोग्राम है। तीनों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी नजर रखी जा रही है। चिड़ियाघर प्रबंधन उनकी सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

तीनों शावकों के लिए भेजने होंगे अलग-अलग नाम

Tata Steel Zoological Park Tiger Cubs टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने शहरवासियों को इस खुशी में शामिल करने के लिए नाम सुझाने का अवसर दिया है। इच्छुक लोगों को तीनों शावकों के लिए अलग-अलग एक-एक नाम भेजना होगा।

नामों के सुझाव व्हाट्सऐप या संदेश के माध्यम से मोबाइल नंबर 9438291637 पर भेजे जा सकते हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

चुने गए प्रतिभागियों को मिलेगा सम्मान

चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से गठित समिति प्राप्त सुझावों में से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन करेगी। चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश पास और स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को चिड़ियाघर से जोड़ना और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अब जमशेदपुर के लोगों के सुझावों के आधार पर इन तीन नन्हे बाघ शावकों को नए नाम मिलेंगे।

Read this: SP MLA Join BJP : यूपी में 27 की जंग से पहले दल बदल, 3 विधायक साइकिल छोड़ बीजेपी के रथ पर हुए सवार

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…