,

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

Bhagalpur

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय मेधावी छात्र केशव कुमार का 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट और हताश परिजन अब न्याय की गुहार लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुँचे हैं। बेटे के वियोग में माता-पिता का बुरा हाल है और वे अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।

Bhagalpur सुबह टहलने निकला था, फिर कभी नहीं लौटा

घटना 15 अप्रैल की सुबह की है। ईशाकचक की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का पुत्र केशव सुबह करीब 5 बजे परिजनों से बायपास की ओर टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से वह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। केशव का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और गहरी हो गई है।

Bhagalpur 84% अंक लाने वाला होनहार छात्र था केशव

लापता केशव पढ़ाई में काफी प्रतिभाशाली है। हाल ही में उसने सीबीएसई (CBSE) की परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। परिजनों के अनुसार, वह स्वभाव से शांत था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पिता मुकेश कुमार ने बताया कि ईशाकचक थाने में प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा पाई है। मां रश्मि कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बस अपने लाल की सलामती की दुआ मांग रही हैं।

Bhagalpur SSP ने दिया जांच में तेजी लाने का आश्वासन

थाने से कोई ठोस मदद न मिलने पर परिवार ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि या तो उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है या वह किसी साजिश का शिकार हुआ है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया है कि पुलिस की विशेष टीमें केशव की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

Read this: Raipur Haj Kit Distribution : रायपुर में 815 हज यात्रियों को फर्स्टएड किट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…