Water Supply Crisis : भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
Water Supply Crisis : झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र में गागरीन परियोजना की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। सेंकला गांव में ग्रामीण पिछले एक महीने से नलों में पानी नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Contents

Water Supply Crisis : योजना के दावों पर उठे सवाल, ग्रामीणों में नाराजगी
Water Supply Crisis : ग्रामीणों का कहना है कि गागरीन परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद धरातल पर स्थिति बेहद खराब है। नल कनेक्शन होने के बाद भी नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि जब राजनीतिक या प्रशासनिक दौरे होते हैं, तब कुछ समय के लिए पानी सप्लाई शुरू कर दी जाती है, लेकिन बाद में हालात फिर वही हो जाते हैं।ग्रामीणों ने पानी के लिए लेकर नाराजगी जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

