,

इंदौर को नई सौगात: 50 इलेक्ट्रिक AC बसों का शुभारंभ, स्वच्छता मित्रों के साथ CM का भोज

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर को गुरुवार को स्वच्छता और आधुनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों का उद्घाटन किया। यह कदम ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और शहर में लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधारने के उद्देश्य से उठाया गया है।

स्वच्छता मित्रों के सम्मान में स्नेह भोज

सीएम यादव ने इस अवसर पर शहर के स्वच्छता मित्रों के साथ स्नेह भोज भी किया। उन्होंने कहा कि इंदौर के स्वच्छता कर्मी हर बार शहर को नंबर वन बनाते हैं और देश में स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने स्वच्छता और शहर की समृद्धि को जोड़ते हुए कहा कि इंदौर का स्वच्छता से सात जन्मों का नाता बन चुका है।

50 इलेक्ट्रिक बसों की विशेषताएँ

इन बसों की कुल लागत 60 करोड़ रुपये है, यानी एक बस की कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपए है। बसें नेट-कास्ट मॉडल पर संचालित की जाएंगी और 180 किलोमीटर प्रतिदिन चल सकेंगी। इसके तहत सरकार को ऑपरेशन कॉस्ट में लाभ और AMRUT के अंतर्गत 40 प्रतिशत वीजीएफ मिलेगा। इन बसों के संचालन से शहर में आधुनिक, पर्यावरण हितैषी परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर जोर

कार्यक्रम में सीएम ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के कारण चुनाव कई चरणों में बंट गए हैं, जो देश के विकास में बाधा हैं। कार्यक्रम में जस्टिस वीएस कोकजे, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रनीति और चुनाव प्रक्रिया का सुधार आज समय की मांग है और भाजपा इसके महत्व को समझ रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान