,

Nainital जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट जारी

Nainital

Report by: Bhuwam Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Nainital: नैनीताल जिला न्यायालय को लगातार तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह जिला न्यायालय को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई, वहीं इसके बाद उच्च न्यायालय को भी बम धमकी भेजी गई।

Nainital: वकीलों और वादकारियों की सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय बंद करने की मांग

Nainital

धमकी के बाद प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हाई कोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कोर्ट आने वाले वादकारियों और वकीलों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों न्यायालयों को तब तक बंद करने की मांग की है जब तक धमकी मेल भेजने वालों का पता नहीं चल जाता।

Nainital: पुलिस और प्रशासन अलर्ट

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और ईमेल भेजने वाले व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

read also: Nainital: यमुना व दून घाटी में प्रस्तावित सड़क निर्माण पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, 3 हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई