Report by: Bhuvan Singh, Edit by : Priyanshi Soni
Nainital Lake Water Crisis: नैनीताल की झीलों पर संकट गहराने लगा है। पिछले चार महीनों से पर्याप्त बारिश न होने के कारण नैनीताल झील, भीमताल, नौकुचियाताल और अन्य झीलों में पानी का स्तर तेजी से गिर रहा है।
Nainital Lake Water Crisis: पानी का स्तर 4 फीट कम
नैनीताल की नैनीझील में अब तक पानी का स्तर 4 फीट तक कम हो गया है। इसी तरह भीमताल और नौकुचियाताल झीलों में भी गिरावट देखी जा रही है। इस कमी से न केवल पर्यटन प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्थानीय आबादी के लिए पेयजल और सिचाई के पानी की उपलब्धता भी खतरे में आ गई है।

सरोवर नगरी में आमतौर पर 19 एमएलडी पानी की खपत होती है, लेकिन पानी की कमी के चलते इसे केवल 9 एमएलडी तक सीमित कर दिया गया है। स्थानीय लोग तेजी से गिरते जलस्तर को लेकर चिंतित हैं।
Nainital Lake Water Crisis: सुधार के लिए जल्द ही ठोस उपाय लेंगे
प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए जल संरक्षण और रोटिंग जैसे विकल्पों पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि झीलों के जल स्तर में सुधार के लिए जल्द ही ठोस उपाय अपनाए जाएंगे।
इस संकट ने यह भी संकेत दिया है कि अगर बारिश नहीं हुई और जल स्तर गिरता रहा, तो गर्मी में पेयजल और कृषि दोनों क्षेत्रों में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Roorkee Spa Sex Racket: स्पा के नाम पर चल रहा अवैध सेक्स रैकेट, प्रशासन पर उठे सवाल





