Mussoorie Dehradun मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mussoorie-dehradun-road-accident/

Report by: Sunil Sonker

Mussoorie Dehradun: मसूरी-देहरादून मार्ग पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Mussoorie Dehradun: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे मसूरी झील से लगभग 200 मीटर आगे देहरादून की ओर जा रहा ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

Mussoorie Dehradun: रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं कई एजेंसियां

Mussoorie Dehradun

गहरी खाई और दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। इसके चलते एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। सभी एजेंसियों ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद चालक और हेल्पर को खाई से बाहर निकाला।

Mussoorie Dehradun: चालक की मौके पर मौत, हेल्पर गंभीर

हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (निवासी देहरादून) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Mussoorie Dehradun: नींद का झोंका बना हादसे की वजह

मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mussoorie Dehradun: सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

read also: Bhilai stabbing incident: भिलाई में चाकूबाजी से सनसनी: पुरानी रंजिश में बदमाश का हमला, दो युवक गंभीर

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान