,

Munger में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, 14 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य

Munger

REPORT BY: ATHAR KHAN, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Munger: मुंगेर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने सदर अस्पताल परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Munger: वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया अभियान का हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और सिविल सर्जन डॉ. राजू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी फाइलेरिया उन्मूलन की दवा लेकर आम लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया। इसके अलावा फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के बीच मेडिकल किट का वितरण भी किया गया।

Munger: 15 दिनों तक चलेगा अभियान, 14 लाख लोगों को दी जाएगी दवा

Munger

जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियान 15 दिनों तक चलेगा और जिले के करीब 14 लाख लोगों को दवा दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इस बार 90% से अधिक लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

Munger: आम जनता का सहयोग जरूरी

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित दिन और समय पर दवा लें और इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

READ ALSO: Manihari पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 402 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…