पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद हफीज की प्रतिक्रिया, दो शब्द बने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद देशभर से संवेदनाएं आ रही हैं, और अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मोहम्मद हफीज ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस हमले पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में केवल दो शब्द—“बहुत दुखद”—लिखे, लेकिन ये दो शब्द सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

हफीज ने ट्वीट करते हुए #PahalgamTerrorAttack हैशटैग का इस्तेमाल किया, जिससे उनका पोस्ट और तेजी से लोगों तक पहुंचा। कुछ यूज़र्स ने उनके इस कदम की सराहना की, तो कुछ ने आलोचना भी की। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

घटनास्थल पर पहुंचे गृहमंत्री, पीएम ने तोड़ी विदेश यात्रा

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम का दौरा किया, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायज़ा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी आधिकारिक यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया, जो इस हमले की गंभीरता को दर्शाता है।

भारतीय खेल जगत ने जताया दुख, बीसीसीआई का बड़ा निर्णय

भारतीय खेल जगत की कई हस्तियों ने भी इस हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। बीसीसीआई ने इस हमले के मद्देनज़र आईपीएल मैचों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

बुधवार को होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में सभी खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही:

  • मैदान में कोई आतिशबाजी नहीं होगी।
  • चीयरलीडर्स नजर नहीं आएंगी।
  • मैच से पहले दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

इस मौन के दौरान हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।

जारी हुआ आतंकियों का स्केच, सघन तलाशी अभियान जारी

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों के स्केच जारी कर दिए गए हैं और खुफिया एजेंसियां लगातार उनकी लोकेशन की तला

शीला: एक ही हीरो के साथ 130 फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Siwan: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, सिरसाव मठिया गाँव में पसरा सन्नाटा

संवाददाता/गगन पाण्डेय Siwan (दरौंदा): सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु टूटने से बदला विदाई का अंदाज़, अब नाव से ससुराल जा रहीं दुल्हनें

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने

BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन, चम्पावत प्रकरण को लेकर जताया विरोध

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में चम्पावत प्रकरण को

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर