,

महाकुम्भ 2025: पीएम ने 8 अफसरों से समझी स्वच्छ, डिजिटल, स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ की बारीकियां

Mahakumbh 2025: PM understood the nuances of clean, digital, healthy and safe Mahakumbh from 8 officers

महाकुम्भ को दिव्य, भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए योगी सरकार युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी है, जिसका शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया। महाकुम्भ प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री को योगी सरकार के 8 अफसरों ने महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम, स्वच्छता और डिजिटल महाकुम्भ के विषय में विस्तार से बताया।

मुख्य सचिव ने दी 45 दिन तक चलने वाले आयोजन की पूरी जानकारी
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को 45 दिन तक चलने वाले महाकुम्भ के विषय में पूरी जानकारी दी। उन्होंने महाकुम्भ के प्रमुख स्नान पर्व के साथ अन्य तैयारियों के संबंध में ब्रीफ किया। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने पर्यटन से संबंधित विकास परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने तेजी से हो रहे विकास कार्यों के विषय में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने पीएम को पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्ण की गई परियोजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पीएम मोदी को विकास कार्यों की जानकारी दी और नवीन योजनाओं के विषय में बताया।

स्वच्छता और सहूलियत के विषय में भी कराया गया अवगत
महाकुम्भ मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना ने स्वच्छ महाकुम्भ को लेकर मेला प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने पीएम को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपाय और आपात स्थितियों में पुलिस की तैयारियों से अवगत कराया।

अंत में, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने महाकुम्भ के मद्देनजर रेल मंत्रालय की ओर से श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया।

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों