,

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : एक तरफ पीएम मोदी ने बाइकर्स से किया वर्चुअल संवाद, दूसरी तरफ सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़

Seva Sankalp Abhiyan Dewas

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : देवास के पुंजापुरा में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : भोपाल/देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवास जिले के पुंजापुरा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया। यह बाइक यात्रा वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। इस संवाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 सितंबर को पुंजापुरा में ही आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि करणावत में पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस थाना बनाया जाएगा। पुलिस जवानों के लिए आवास बनाए जाएंगे, साथ ही शासकीय गोदाम के राशि दी जाएगी।

Seva Sankalp Abhiyan Dewas

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वडनगर से वाराणसी के लिए निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ में शामिल राइडर्स से अलग-अलग स्थानों से वर्चुअली संवाद किया। इस दौरान पुंजापुरा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में राइडर दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री मोदी से अब तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। शाजापुर जिले के निवासी गोटी ने बताया कि यात्रा के दौरान अन्य राज्यों के युवाओं से दूसरी भाषाएं सीखने और उनकी संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला है। रास्ते में पीएम आवास के हितग्राहियों से मुलाकात हुई। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को नमो ऐप से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के वड़नगर में स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाने के सवाल पर गोटी ने बताया कि उन्होंने अपने व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से कुछ स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर लिए हैं।

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है। अब मध्यप्रदेश का भी मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के युवा व्यापार और स्वरोजगार में रुचि दिखा रहे हैं। मध्यप्रदेश के युवा भी गुजराती और मारवाड़ियों की तरह जहां जाएं, वहां व्यापार के अवसर खोज रहे हैं। मध्यप्रदेश के युवा मोर्चा ने सेवा संकल्प यात्रा में ‘माय प्रामिस टू मोदी जी’ का नवाचार किया है, जिसमें 25 सेवा कार्य निर्धारित किए गए हैं। हर सेवा यात्री को किसी एक सेवा का संकल्प दिलाया जा रहा है।

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से रहा है यात्राओं का विशेष महत्व

वहीं, दूसरी ओर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वड़नगर से वाराणसी तक युवाओं की बाइक यात्रा निकाली जा रही है। आज मध्यप्रदेश के देवास में इस सेवा यात्रा के सदस्यों से मिलकर उनके अनुभव साझा किए। यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से यात्राओं का विशेष महत्व रहा है। एकात्मा के लिए सनातन संस्कृति में यात्राएं निकाली जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की सेवा के लिए अपने संकल्प के बलबूते जीवन का क्षण-क्षण और अपना कण-कण राष्ट्र को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में जब तक आशा, उमंग और आनंद न आ जाए, प्रधानमंत्री चैन से नहीं बैठेंगे।

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : जन-कल्याण की सारी योजनाओं को तेजी से बढ़ा रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास का बागली हमारे तपोनिष्ट नेता स्व. कैलाश जोशी का क्षेत्र रहा है। जनसंघ के दौर में कोई भी चुनाव हुआ हो, स्व. जोशी की जीत पक्की रहती थी। जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही आज हमारी यात्रा यहां तक पहुंची है। प्रधानमंत्री मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में गुजरात के बाद अब देश बदल रहा है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के साथ-साथ रामराज्य की प्रेरणा से देश के हर गरीब-जरूरतमंद को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है, ताकि कोई भूखा न रहे।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार भी सेवा और जनकल्याण की सभी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में 20 साल से बंद राज्य परिवहन निगम के अंतर्गत फिर से बसों के संचालन का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है। प्रदेश में हाइवे और एक्सप्रेसवे भी तेजी से बनाए जा रहे हैं। राज्य परिवहन निगम की बसें नगरीय निकायों, एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्यों तक भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण आबादी को भी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का लाभ मिलेगा।

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : किसानों का ख्याल रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के लिए संकल्पित है। मां नर्मदा की कृपा से देवास जिले को भी सिंचाई के पर्याप्त जल मिल रहा है। प्रदेश में अब तक सिंचित कृषि भूमि का रकबा 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है। वर्ष 2002-03 तक कांग्रेस शासन में गेहूं का मूल्य 300-400 रुपए प्रति क्विंटल से आगे नहीं बढ़ा। लेकिन अब हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दे रही है।

इस वर्ष एमएसपी पर 40 रुपए बोनस का लाभ देते हुए किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा है। दूसरी ओर, लाड़ली बहनों को राशि भी हर माह बैंक खाते में भेज रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, अगले वर्ष पात्रतानुसार उनके नाम भी जोड़ दिए जाएंगे। अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक राशि लाड़ली बहनों को दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना बंद करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रही है। लेकिन हमारी बहनें मौका आने पर कांग्रेसियों को सबक सिखाएंगी।

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं औ बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार देने के लिए सभी प्रकार से प्रयास किए हैं। शासकीय स्कूलों के मेधावी बच्चों को लैपटॉप, स्कूटी, साइकिलें, किताबें और स्कॉलरशिप दी जा रही है। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ड्रॉप आउट दर कभी 16 प्रतिशत थी, लेकिन हमारी सरकार के प्रयासों से अब ड्रॉप आउट दर शून्य हो गई है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ तय किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर तक 35 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की बाइक सेवा यात्रा निकाली जा रही है। लगभग 17 हजार किलोमीटर यानी हमारे सेवा यात्री आधी से अधिक दूरी मध्यप्रदेश की धरती पर तय करेंगे।

हमार युवा जिम्मेदार और जागरुक बनें। इनके आधार पर भविष्य का मध्यप्रदेश और देश समृद्ध होगा। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 18 हजार पदों नई भर्ती की है। एमएसएमई सेक्टर से 1 करोड़ 20 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है। सीएम डॉ. यादव ने कहा नगर कर्णावद पुलिस सहायता केंद्र को थाने में परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय आवास और खाद आदि के भंडारण के लिए सरकारी गोदाम के निर्माण की अनुमति एवं आवश्यक राशि स्वीकृत की जाती है। पुलिस बल के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा कुल 85,000 नए पदों पर भर्ती का कार्य किया जा रहा है।

Seva Sankalp Abhiyan Dewas : यात्री ने पीएम मोदी से साझा किया अनुभव

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के बाइकर्स से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने देवास जिले के पुंजापुरा में बाइक राइडर्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन सुना। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को वाराणसी से वडनगर (गुजरात) के लिए रवाना हुई यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा विभिन्न राज्यों के अनेक जिलों और गांव से होकर वडनगर गुजरात पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान सेवा, जन संवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियां से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाले वाहन भी शामिल हैं। देवास जिले के पुंजापुरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बाइक राइडर्स दल के सेवा यात्री दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद में अब तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए।

ये भी जानिए : Gold Silver Rate 24 Sep 2026 : सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट का रेट

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज की बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं. 1. छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में नो UPI

Aaj ka Panchang: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj ka Panchang: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ