संवाददाता:- प्रयास कैवर्त
Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सरखोर के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज की सड़क इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर संबंधित विभाग और रेलवे प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक स्थायी मरम्मत नहीं हो सकी है। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी है।
Sarkhor Overbridge Pendra : समाजसेवी ने अपने खर्चे पर शुरू कराया काम
प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय समाजसेवी हर्ष छाबरिया और उनकी टीम ने गड्ढों को भरने की पहल शुरू की। बताया गया कि उन्होंने अपने निजी खर्चे से ओवरब्रिज के आसपास सड़क के गड्ढों को भरने का काम कराया, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
Sarkhor Overbridge Pendra : इस पहल के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थायी मरम्मत का मुद्दा भी उठाया है। उनका कहना है कि अस्थायी तौर पर गड्ढे भरने से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता और मजबूती के लिए स्थायी मरम्मत जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सरखोर ओवरब्रिज की सड़क का निरीक्षण कर जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और दुर्घटना की आशंका कम हो।
ये भी जानिए : Jamshedpur Road Accident: मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत


