BY: Yoganand Shrivastva
Muzaffarpur Job Camp मुजफ्फरपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 26 सितंबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप गन्नीपुर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
100 पदों पर भर्ती का अवसर
Muzaffarpur Job Camp रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी इम्प्रेशंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हाउस कीपिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी ने कुल 100 रिक्तियां घोषित की हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 14,500 रुपये वेतन
Muzaffarpur Job Camp भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। कंपनी का कार्यक्षेत्र देशभर में होने के कारण चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न राज्यों में भी कार्य करने का अवसर मिल सकता है।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
Muzaffarpur Job Camp जॉब कैंप में शामिल होने वाले युवाओं को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रतियां और आवश्यक फोटोकॉपी भी साथ रखने की सलाह दी गई है।
एनसीएस पोर्टल पर पंजीयन जरूरी
Muzaffarpur Job Camp रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप में पंजीयन आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनका रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर भी कराया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार स्वयं भी ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
निःशुल्क रहेगी पूरी प्रक्रिया
Muzaffarpur Job Camp विभाग ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में पंजीयन और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी। किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। रोजगार से संबंधित नियम और शर्तों की जिम्मेदारी संबंधित निजी कंपनी की होगी, जबकि नियोजन केंद्र केवल सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य करेगा।
योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे गन्नीपुर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Read this: Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन


