,

Ara Buxar Highway Accident: आरा-बक्सर हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, फल विक्रेता की मौत

Report: Neha gupta

Ara Buxar Highway Accident आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मौत हो गई, जबकि उसके घायल दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

कायमनगर पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Ara Buxar Highway Accident जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कायमनगर पुल के समीप बाइक से जा रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान एक घायल ने सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया।

फल बेचकर परिवार चलाता था मृतक

Ara Buxar Highway Accident हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर के मिया चक निवासी मो. नईम राइन के 35 वर्षीय पुत्र मो. शहजाद आलम के रूप में हुई है। बताया गया है कि शहजाद आलम पेशे से फल विक्रेता था।

वहीं घायल की पहचान उसी मोहल्ले के रहने वाले मो. अलाउद्दीन के 45 वर्षीय पुत्र रजिक राइन उर्फ बबुआ के रूप में हुई है। हादसे में घायल रजिक राइन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार

Ara Buxar Highway Accident घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Read this: Jharkhand Police: आदिवासी महिला सिपाही से कथित शोषण के आरोपी रहे पुलिस पदाधिकारी की दोबारा थाना प्रभारी के पद पर नियुक्ति पर सवाल

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं. 1. छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में नो UPI

Aaj ka Panchang: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj ka Panchang: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों