Kuno National Park : मुख्यमंत्री ने कूनो पार्क में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी, देश में जन्मे चीतों की संख्या बढ़कर हुई चौबीस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kuno National Park

Kuno National Park : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के चीता परिवार में 5 शावकों के जन्म पर खुशी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की गई है। मादा चीता आशा ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत के चीता पुनर्स्थापन अभियान को नई मजबूती मिली है।

Kuno National Park : भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर हुई 24, सीएम डॉ.यादव ने शेयर किया वीडियो

Kuno National Park : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा कि कूनो ने गर्व के एक अभूतपूर्व क्षण का अनुभव किया है क्योंकि आशा ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा को और अधिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही, भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और चीतों की कुल आबादी 35 तक पहुँच गई है।यह उपलब्धि हमारे वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों के अथक समर्पण को दर्शाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र (एपिसेंटर) के रूप में उभर रहा है।

Kuno National Park : यह उपलब्धि मध्यप्रदेश को देश में वन्य जीव संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करती है। इस सफलता का श्रेय समर्पित वन अमले और पशु चिकित्सकों की सतत निगरानी, वैज्ञानिक प्रबंधन और अथक मेहनत को जाता है। कूनो में हो रहा यह सकारात्मक विकास भारत की जैव-विविधता संरक्षण यात्रा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Read More : एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान, इंदौर में टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन

Power Outage Mahasamund: महासमुंद में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, 40 घंटे से अंधेरे में डूबा माधोपाली गांव

Power Outage Mahasamund: महासमुंद जिले में मानसून पूर्व बिजली विभाग की तैयारियों

Political Criticism Chhattisgarh: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, रमन सिंह की नाराजगी पर किया कटाक्ष

Political Criticism Chhattisgarh: रायपुर से ब्रेकिंग खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ

Jamwant Project Failure: भालुओं की सुरक्षा-संवर्धन योजना में बड़ा झटका, भीषण गर्मी में मादा भालू की मौत

Jamwant Project Failure: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर

आईपीएल के बाद Team India का जून शेड्यूल तय, अफगानिस्तान और आयरलैंड से होगी टक्कर

Team India: आईपीएल 2026 के रोमांचक समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट

RCB ने IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, विक्ट्री परेड पर सस्पेंस बरकरार

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास

Mumbai में घंटों बिजली गुल रहने पर भड़कीं रूपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Mumbai: टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने मुंबई में लंबे

Ambikapur Tehsildar Protest: पूरे प्रदेश में तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर

Ambikapur Tehsildar Protest: अम्बिकापुर में 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और

Supreme Court को मिले 5 नए न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई नियुक्ति अधिसूचना

Supreme Court: देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट में पांच नए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में अगले 5