Khabar zara hatke: 30 साल तक हर ड्रॉ खेलता रहा कपल, एक टिकट ने रातोंरात बदल दी किस्मत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/khabar-zara-hatke-couple-wins-jackpot-after-30-years/

Khabar zara hatke: Texas के रिचर्डसन में रहने वाले एक कपल की कहानी इन दिनों चर्चा में है। पिछले 30 वर्षों से यह पति-पत्नी बिना एक भी ड्रॉ मिस किए लगातार ‘लॉटरी टेक्सस’ में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। हर बार उम्मीद टूटी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर अप्रैल की एक रात ऐसा हुआ, जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

Khabar zara hatke: एक ‘कागज का टुकड़ा’ बना करोड़ों की चाबी

कपल ने मेस्काइट के एक स्टोर से ‘क्विक पिक’ टिकट खरीदा था। टिकट पर लिखे नंबर थे — 21, 28, 33, 34, 43 और 44। जब ड्रॉ के बाद नंबर मैच हुए, तो पहले तो दोनों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। यह टिकट करोड़ों रुपये के जैकपॉट में बदल चुका था।

Khabar zara hatke: पत्नी की उड़ गई नींद, पति फिर सो गया

जीत की खबर मिलते ही पत्नी ने तुरंत अपने पति को जगाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि खुशखबरी सुनने के बाद पति दोबारा आराम से सो गया। वहीं पत्नी पूरी रात सो नहीं पाई और लगातार भविष्य के सपने बुनती रही। इस अजीब प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है।

Khabar zara hatke: अब दुनिया घूमने का है सपना

कपल ने कहा कि अब वे अपने परिवार की मदद करेंगे और दुनिया की सैर पर निकलेंगे। उनका कहना है कि “दुनिया बहुत बड़ी है और अब हम उसे अपनी आंखों से देखना चाहते हैं।” 30 साल की इस ‘लॉटरी तपस्या’ ने आखिरकार उन्हें करोड़पति बना दिया।

Khabar zara hatke: लेकिन टेक्सस में अब भी छिपा है एक बड़ा रहस्य

जहां एक तरफ यह कपल खुशियों में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ टेक्सस में ही एक और रहस्यमयी कहानी लोगों को हैरान कर रही है। यहां 78 मिलियन डॉलर यानी करीब 750 करोड़ रुपये का एक जैकपॉट अब तक अनक्लेम्ड पड़ा हुआ है।

Khabar zara hatke: कौन है 750 करोड़ का असली मालिक?

लॉटरी अधिकारियों के मुताबिक, जीतने वाले के पास 14 मई शाम 5 बजे तक का समय है। अगर तब तक कोई दावा नहीं किया गया, तो पूरी रकम सरकारी खजाने में चली जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वह शख्स कौन है, जिसने करोड़ों की टिकट खरीदकर शायद कहीं भूल दी?

Khabar zara hatke: अधिकारियों की बढ़ी चिंता

लॉटरी विभाग लगातार उस गुमनाम विजेता की तलाश में जुटा हुआ है। इस रहस्य ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कई लोग इसे दुनिया की सबसे अजीब लॉटरी कहानियों में से एक मान रहे हैं।

read also: Operation Sindoor Anniversary: भारतीय वायुसेना ने जारी किया खास VIDEO, 88 घंटे में दुश्मनों को दिए जवाब की दिलाई याद

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के

Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा

Bokaro: गवाई नदी पुल पर पलटा गैस टैंकर, भीषण आग से NH-32 पर मचा हड़कंप

Report: Sanjeev kumar Bokaro बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा

Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप

Chennai: चेन्नई में अभिनेता और नेता Joseph Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री