,

Operation Sindoor Anniversary: भारतीय वायुसेना ने जारी किया खास VIDEO, 88 घंटे में दुश्मनों को दिए जवाब की दिलाई याद

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/operation-sindoor-anniversary-iaf-releases-special-video/

Operation Sindoor Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सेना ने तेजी से जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था। इस सैन्य अभियान में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों और उनसे जुड़े नेटवर्क को निशाना बनाया गया था। अब इस ऑपरेशन की पहली बरसी पर भारतीय वायुसेना ने एक खास वीडियो जारी कर देश को उस कार्रवाई की याद दिलाई है।

Operation Sindoor Anniversary: रात 1:05 बजे जारी किया गया वीडियो

भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर यह वीडियो रात ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर पोस्ट किया। यही वह समय था जब ऑपरेशन के तहत पहला हमला किया गया था। वीडियो में वायुसेना की तैयारियों, मिशन की रणनीति और सटीक एयर स्ट्राइक की झलक दिखाई गई है।

Operation Sindoor Anniversary: ‘भारत कुछ नहीं भूलता, भारत किसी को माफ नहीं करता’

वीडियो के साथ भारतीय वायुसेना ने एक सख्त संदेश भी साझा किया। पोस्ट में लिखा गया, “ऑपरेशन सिंदूर से न्याय मिला। कार्रवाई में सटीक, स्मृति में अमर। ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत किसी को माफ नहीं करता।” इस संदेश को भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है।

Operation Sindoor Anniversary: वीडियो में दिखीं सैन्य कार्रवाई की अहम झलकियां

जारी किए गए वीडियो में लड़ाकू विमानों की तैयारियों, सैन्य अधिकारियों की रणनीतिक बैठकों और ऑपरेशन के दौरान की कुछ अहम तस्वीरों को शामिल किया गया है। वीडियो यह संदेश देता है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के मुद्दे पर किसी भी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

Operation Sindoor Anniversary: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारतीय वायुसेना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग सेना की बहादुरी और सटीक कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस तरह के वीडियो न केवल सेना का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि दुश्मनों को भारत की सैन्य ताकत का स्पष्ट संदेश भी देते हैं।

read also: CM डॉ. यादव आज रवाना करेंगे सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का पहला जत्था, MP से पहली बार जाएंगे 1100 श्रद्धालु

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक