,

Parvesh Verma Controversy : सड़क निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा भड़के, युवक को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल

httpsswadeshlive.comparvesh-verma-controversy-slapping-row

by: vijay yadav

Parvesh Verma Controversy : नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब मंत्री प्रवेश वर्मा और स्थानीय विधायक जरनैल सिंह के बीच सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान एक स्थानीय युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रवेश वर्मा निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने सड़क की गुणवत्ता और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को लेकर सवाल उठाए। बताया गया कि सड़क की ऊपरी परत को हाथ से उठाकर भी दिखाया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई।

Parvesh Verma Controversy : वीडियो बनाने को लेकर विवाद

घटना के दौरान एक युवक मौके पर चल रही बहस का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है।

Parvesh Verma Controversy : आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध

घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

आप नेताओं के मुताबिक, स्थानीय विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विकासपुरी थाने पहुंचे और मंत्री के खिलाफ शिकायत देने की बात कही।

Parvesh Verma Controversy : पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस मामले में उपलब्ध वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क निरीक्षण के दौरान हुए इस विवाद को लेकर दिल्ली की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

Read More : Richest Woman in Asia : भिवानी में एशिया की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने 111 फीट ऊंचे अग्रध्वज का किया रोहण; बोलीं- एकता में ही बल

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…

Google का 28वां जन्मदिन, पुराने दौर की याद दिला रहा खास Doodle

by: vijay yadav Google नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन…