,

Garlic Chole Samosa : UPITS में गोरखपुरिया देसी स्वाद का जलवा, लिट्टी चोखा और लहसुन वाले छोले समोसे का स्वाद खूब भा रहा लोगों को, विदेशी भी हुए मुरीद

Garlic Chole Samosa Gorakhpurpuri swad

रिपोर्ट- वंदना रावत

Garlic Chole Samosa : गोरखपुर, 27 सितंबर। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में गोरखपुरिया देसी स्वाद का खूब जलवा दिख रहा है। यूपीआईटीएस के ‘फूड कोर्ट’ में गोरखपुर की ओडीओसी (एक जनपद एक व्यंजन) योजना में शामिल लिट्टी चोखा और लहसुन वाले छोले समोसे के ठेठ देसी स्वाद ने सबका दिल जीत लिया है। एक बार चखते ही विदेशी भी इसके स्वाद के मुरीद हो जा रहे हैं।

Garlic Chole Samosa : इंटरनेशनल ट्रेड शो के व्यस्त कारोबारी माहौल के बीच पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद आगंतुकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। गोरखपुर से ओडीओसी में शामिल दो व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। इनमें से मेसर्स बाटी चोखा के गंगाधर दूबे और मेसर्स चंद्रकेश हलवाई (चौरीचौरा) के चंद्रकेश प्रजापति ने लहसुन वाले छोले समोसे का स्टाल लगाया है। सत्तू भरी लिट्टी-चोखा और तीखे-चटपटे लहसुन वाले छोले समोसे के इन स्टाल लगातार खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Garlic Chole Samosa : फोन पर हुई बातचीत में गंगाधर दूबे ने बताया कि देश के अलावा विदेश से आए आगंतुकों को भी लिट्टी चोखा का स्वाद लाजवाब लगा है। कई विदेशी तो दोबारा लिट्टी चोखा खाने स्टाल पर आ रहे हैं। शुक्रवार से लेकर रविवार तक, तीन दिन में करीब तीन लाख रुपये की बिक्री हो गई है। लिट्टी चोखा को ओडीओसी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए गंगाधर दूबे ने कहा कि सीएम योगी की पहल से देसी स्वाद अब वैश्विक पहचान हासिल कर रहा है।

Garlic Chole Samosa : यूपीआईटीएस में लहसुन वाले छोले समोसे का अनोखा चटकारा तो नया ट्रेंडसेटर साबित हो रहा है। इसका स्टाल लगाने वाले चंद्रकेश प्रजापति को जब तीन दिन के कारोबार का हाल जानने को फोन किया गया तो उन्होंने कहा, जल्दी बोलिए, स्टाल पर बहुत भीड़ है। उन्होंने बताया कि लहसुन वाले छोले समोसे की इतनी डिमांड है कि शुक्रवार से ही दम लेने की फुर्सत नहीं मिल रही है। चंद्रकेश ने कहा कि स्टाल पर आए कुछ लोगों ने उन्हें दिल्ली में दुकान खोलने का आग्रह किया है। चंद्रकेश के मुताबिक योगी सरकार की ओडीओसी योजना ने इस व्यंजन को कस्बे से उठाकर वैश्विक मंच उपलब्ध करा दिया है।
ये भी जानिए : Children Thank CM Yogi : 1 लाख विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी स्टडी टेबल, बच्चों ने निराले अंदाज में जताया आभार

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…