Indore : इंदौर में ‘थार’ से ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: क्राइम ब्रांच ने 4 तस्करों को दबोचा, लाखों की एमडी ड्रग्स बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

रिपोर्टर: देवेंद्र जायसवाल

Indore : मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक लग्जरी महिंद्रा थार गाड़ी से एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत की ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया है।

रेलवे यार्ड के पास बिछाया जाल, डैशबोर्ड से निकली ड्रग्स

Indore क्राइम ब्रांच को पुख्ता सूचना मिली थी कि एमआर-04 रोड स्थित रेलवे बिजली यार्ड के पास कुछ तस्कर नशीले पदार्थों की डील करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध ग्रे रंग की महिंद्रा थार गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने जब गाड़ी को रोककर गहन तलाशी ली, तो गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 20.27 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

चार हाई-प्रोफाइल तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख का मशरूका जब्त

Indore पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान यतिंद्र सेन, हितेश काले, विपिन डागा और नकुल देसाई के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अधिक मुनाफा कमाने के लालच में शहर के युवाओं को नशे का सामान सप्लाई करते थे। पुलिस ने ड्रग्स के अलावा तस्करों की महिंद्रा थार गाड़ी और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

ड्रग्स नेटवर्क की तलाश: कौन है इस काले कारोबार का मास्टरमाइंड?

Indore गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि ये तस्कर ड्रग्स कहाँ से लाते थे और इंदौर में इनके मुख्य खरीदार कौन हैं। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय ड्रग्स माफियाओं से जुड़े हो सकते हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Read this: Vidisha: बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुँचा पीड़ित परिवार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र