,

India vs New Zealand 2nd ODI: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसका पलड़ा रहेगा भारी, पढ़ें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand 2nd ODI

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वह दूसरा मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बनाए, वहीं न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगा।

India vs New Zealand 2nd ODI: राजकोट की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल

राजकोट की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज शॉट खेलने में आसानी महसूस करते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज हल्की सीम मूवमेंट का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए और आसान हो जाती है। स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, हालांकि बीच के ओवरों में वे रन गति को थोड़ा कंट्रोल कर सकते हैं।

India vs New Zealand 2nd ODI

टॉस की भूमिका अहम

निरंजन शाह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अक्सर बड़ा स्कोर खड़ा करती रही है। यहां अब तक खेले गए वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 300 रहा है। तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान होता है। पिछले चार वनडे मैचों में भी पहले बैटिंग करने वाली टीम ने बाजी मारी है। इसलिए इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम के फैसले की अहमियत काफी बढ़ जाएगी।

India vs New Zealand 2nd ODI: हाई स्कोरिंग मैच की संभावना

फैंस को उम्मीद है कि राजकोट की पिच पर दूसरे वनडे के दौरान एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा।

India vs New Zealand 2nd ODI

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड का वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड अब तक 121 वनडे मैच खेल चुके हैं। इसमें भारत ने 63 मुकाबले जीते हैं, न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत दर्ज की, 7 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला और एक मुकाबला टाई रहा। हालिया रिकॉर्ड भारतीय टीम के पक्ष में है, क्योंकि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले पांच वनडे मैचों में जीत हासिल की है।

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…