IND VS NED: अहमदाबाद में आज भारत बनाम नीदरलैंड्स, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND VS NED

IND VS NED: आज T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे। अहमदाबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया के खिलाड़ी चौकों-छक्कों की बरसात करेंगे या फिर गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा। चार साल बाद दोनों टीमें T20I मुकाबले में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2022 में ये टीमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने आई थीं।

IND VS NED: भारत की नजर लगातार चौथी जीत पर

ग्रुप A में टॉप पर मौजूद भारत अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज कर सुपर 8 में मजबूत शुरुआत करना चाहेगा। दूसरी ओर नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पिछली बार उन्हें अमेरिका के खिलाफ 93 रन से हार मिली थी, लेकिन अगर वे भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर लेते हैं, तो सुपर 8 की उम्मीदें बरकरार रह सकती हैं। T20 क्रिकेट में किसी भी पल कोई भी टीम पलट सकती है, इसलिए मुकाबले का असली रोमांच मैदान पर ही देखने को मिलेगा।

IND VS NED: अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

IND VS NED

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अब तक बेहद मददगार साबित हुई है। इस वर्ल्ड कप में यहां खेले गए तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 213, 187 और 175 रन बनाए हैं। पिच सपाट है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो एक और 200+ स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। यह वही मैदान है जहां T20 वर्ल्ड कप का पहला डबल सुपर ओवर मुकाबला खेला गया था, जब साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान आमने-सामने आए थे।

IND VS NED: घरेलू दर्शकों का उत्साह

भारत बनाम नीदरलैंड्स का मुकाबला ग्रुप स्टेज में उतना निर्णायक नहीं हो सकता, लेकिन घरेलू दर्शकों की भीड़ टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने जरूर पहुंचेगी। सुपर 8 मुकाबले रविवार से शुरू हो रहे हैं, ऐसे में भारत ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ करना चाहेगा। लक्ष्य का पीछा करना अहमदाबाद में आसान नहीं रहा है, इसलिए जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, उसे 200 या उससे ज्यादा रन बनाने पर ध्यान देना होगा।

IND VS NED: अहमदाबाद में T20I का रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 14
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 9
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 5
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 172
  • हाईएस्ट स्कोर: 234/4 (भारत बनाम न्यूजीलैंड)

Read also: Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को