,

Harshit Rana Surgery Update: हर्षित राणा का सफल ऑपरेशन, घुटने की चोट ने T20 वर्ल्ड कप से किया था बाहर

Harshit Rana Surgery Update

Harshit Rana Surgery Update: टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा के घुटने का ऑपरेशन सफल रहा है। इसकी जानकारी खुद हर्षित राणा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अस्पताल के बेड से तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सर्जरी पूरी हो चुकी है और अब उनका पूरा फोकस रिकवरी और टीम इंडिया में वापसी पर रहेगा।

Harshit Rana Surgery Update: इंस्टाग्राम से दी जानकारी, बताए आगे के 2 मिशन

हर्षित राणा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि सर्जरी सक्सेसफुल रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने आगे के दो बड़े मिशन भी बताए
1. पूरी तरह फिट होकर रिकवरी
2. दोबारा टीम इंडिया में दमदार वापसी

उनके इस पोस्ट के बाद फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में उभरी थी चोट

हर्षित राणा को यह गंभीर घुटने की चोट टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। मैच में गेंदबाजी करते समय उनके लिए रन-अप लेना तक मुश्किल हो गया था। एक ओवर के दौरान वह दो बार दर्द से कराहते हुए रुकते नजर आए।

हर्षित की हालत को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें तुरंत प्रैक्टिस मैच से बाहर कर दिया। इसके बाद मेडिकल जांच में चोट गंभीर पाई गई और उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

Harshit Rana Surgery Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, सिराज को मिली जगह

Harshit Rana Surgery Update

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद उनकी जगह मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह चोट टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका मानी गई क्योंकि हर्षित टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे थे। वह गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी से भी योगदान दे रहे थे।

Harshit Rana Surgery Update: टीम इंडिया में चोटों की चिंता बरकरार

हर्षित राणा के अलावा टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल चल रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने USA के खिलाफ मैच के बाद जानकारी दी थी कि सुंदर दिल्ली में टीम के साथ जुड़ेंगे।

अब सभी की नजरें हर्षित राणा की रिकवरी पर टिकी हैं, ताकि वह जल्द से जल्द फिट होकर टीम इंडिया में वापसी कर सकें।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. महादेव सट्टा केस में सौरभ…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…