,

Gwalior Firing News: ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुरानी रंजिश में नकाबपोशों ने की फायरिंग, घटना CCTV में कैद

Gwalior Firing News

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Firing News ग्वालियर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मुरार थाना क्षेत्र के सिंगपुर हॉकर जोन में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Gwalior Firing News फायरिंग की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

बदमाशों की फायरिंग की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वायरल हो रहे फुटेज में कुछ नकाबपोश युवक विवाद के बाद फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Gwalior Firing News मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read this: Gwalior Lokayukta Raid रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के कार्यपालन यंत्री, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…