Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva
Gwalior Lokayukta Raid ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार सचिन पचौरी की ₹36 लाख के भुगतान से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में एक प्रतिशत कमीशन के हिसाब से ₹36 हजार की मांग की थी।
Gwalior Lokayukta Raid नगर निगम मुख्यालय में लोकायुक्त का ट्रैप, चैंबर से हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने बुधवार को ₹30 हजार की राशि प्राप्त कर ली थी। शेष ₹6 हजार की रकम लेते समय गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने नगर निगम मुख्यालय में कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके चैंबर से गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई लोकायुक्त की ट्रैप टीम की निगरानी में की गई।
Gwalior Lokayukta Raid रिटायरमेंट से पहले भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे अधिकारी
दिलचस्प बात यह है कि कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे का सेवानिवृत्ति दिवस 31 जुलाई को निर्धारित था। रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले हुई इस कार्रवाई ने नगर निगम में हड़कंप मचा दिया है। लोकायुक्त पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Read this: MP सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक


