,

गरियाबंद: 12 वर्षीय छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, स्कूल ड्रेस और बैग के साथ मिला शव

गरियाबंद: 12 वर्षीय छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, स्कूल ड्रेस और बैग के साथ मिला शव

Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain

गरियाबंद जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12 वर्षीय छात्र का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

स्कूल ड्रेस व बैग के साथ मिला शव
मृत छात्र सोहन यादव स्कूल की ड्रेस और गले में स्कूल बैग के साथ मृत अवस्था में मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था। फांसी लगाने के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है और मामला रहस्यमय बना हुआ है।

परिवार व गांव में मातम
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। किसी को अंदाजा नहीं था कि मासूम सोहन ऐसा कदम उठा लेगा।

यह खबर भी पढें: CG: चोटीगुड़ा में अधेड़ की निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

पुलिस जांच में जुटी
अमलीपदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…